उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल का एक और रोड शो, बड़े ऐलान की तैयारी

पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में रोड शो किया था। अब ऐसा ही आयोजन हल्द्वानी में होने वाला है। 19 सितंबर को केजरीवाल हल्द्वानी की जनता से रूबरू होंगे।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Arvind kejriwal Haldwani: Arvind kejriwal road show in haldwani
Image: Arvind kejriwal road show in haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड में तीसरा सियासी विकल्प बनने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी जोर-शोर से चुनाव अभियान में जुटी है। पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल समेत तमाम बड़े आप नेता उत्तराखंड में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में रोड शो किया था। अब ऐसा ही आयोजन हल्द्वानी में करने की तैयारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 सिंतबर को हल्द्वानी में रोड शो करेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने दी। गुरुवार को 'आप' के सावित्री कांप्लेक्स स्थित कार्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में भूपेश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में आप की लोकप्रियता बढ़ रही है। हमें जनता का खूब प्यार मिल रहा है। 19 सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी में रोड शो करेंगे और एक बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: जब जंगली हाथी से हुआ सामना, कर्नल कोठियाल ने जोड़े हाथ
सीएम केजरीवाल के रोड शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रोड शो के माध्यम से आप की नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में आप नेताओं ने चारधाम में यात्रियों को जाने की अनुमति देने के कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही देवस्थानम् बोर्ड बनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 'आप' की सरकार बनी तो बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के लोगों से कई बड़े वादे किए हैं। पिछले दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने पर हर घर में प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। ये भी कहा कि उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाया जाएगा। अब केजरीवाल 19 सितंबर को कुमाऊं में रोड शो करने जा रहे हैं। इस दौरान वो कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।