गढ़वाल से दुखद खबर, महिला ने नदी में डूबकर की आत्महत्या

पौड़ी गढ़वाल में मंदबुद्धि महिला की हुई नयार नदी में डूबने से मौत
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Satpuli nayar river: Women jumped in nayar river in pauri satpuli
Image: Women jumped in nayar river in pauri satpuli

टिहरी गढ़वाल: एक बड़ी खबर पौड़ी गढ़वाल से आ रही है। अभी अभी नयार नदी में एक मन्दबुद्धि महिला की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त महिला कल शाम सतपुली बाजार में देखी गई थी। अभी शव की शिनाख्त नही हो पाई है। महिला द्वारा आज सुबह भी आत्महत्या का प्रयास किया गया था, तब दो युवाओं ने उसे बचा दिया गया था। इसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया था। उसके बाद फिर महिला द्वारा 10 बजे के लगभग नयार नदी में डूबने की खबर आई। जिन युवाओ द्वारा सुबह उसे बचाया गया था, उन्ही के द्वारा उसे फिर से नदी से निकाला गया। मौके पर 108 सेवा ने महिला को चेक किया लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। सतपुली पुलिस द्वारा महिला के शव को अस्पताल पहुचा दिया गया है व राजस्व क्षेत्र होने के कारण पुलिस द्वारा राजस्व विभाग को सूचित किया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 1 महीने से लापता पवन कन्याल की लाश जंगल में मिली, परिवार में कोहराम