Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुड़की: प्रदेश के मदरसों में मासूमों के यौन शोषण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला हरिद्वार के रुड़की का है, जहां मौलाना ने चाकू की नोक पर नाबालिग के साथ कुकर्म किया। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, उसकी गिरफ्तारी भी हुई है। मामला रुड़की के गंगनहर क्षेत्र का है, जहां एक मौलाना पर बच्चे के साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप लगा है। आरोपी मौलाना मुकर्रम मूलरूप से खड़ंजा कुतुबपुर का रहने वाला है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनका 13 साल का बेटा मौलाना के पास रोजाना दीनी तालीम हासिल करने के लिए जाता था। इस दौरान आरोपी ने बच्चे को अपने घर ले जाकर उसके साथ चाकू की नोक पर कुकर्म किया। घटना के बाद बच्चा बेहद सहमा हुआ रहने लगा। वो बुरी तरह डरा हुआ था।