उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी के रोड शो में तिरंगे का अपमान, जांच के आदेश जारी

तिरंगा यात्रा में समर्थकों का खूब हुजूम उमड़ा, अरविंद केजरीवाल ने कई बड़ी घोषणाएं भी कीं, लेकिन अब आप नेता एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Aap uttarakhand: insult of national flag in aap rally uttarakhand
Image: insult of national flag in aap rally uttarakhand

हल्द्वानी: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा निकालकर चुनावी शंखनाद किया। तिरंगा यात्रा में समर्थकों का खूब हुजूम उमड़ा, अरविंद केजरीवाल ने कई बड़ी घोषणाएं भी कीं, लेकिन अब आप नेता एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल स्थानीय लोगों ने यात्रा में तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि तिरंगा यात्रा दौरान राष्ट्रीय ध्वज झाड़ू के साथ लिपटा दिखा, जो जघन्य अपराध है। मामला इस हद तक तूल पकड़ चुका है कि स्थानीय लोगों ने तिरंगे के अपमान को लेकर प्रशासन से शिकायत कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के साथ झाड़ू को लिपटाया गया था। इसे लेकर हल्द्वानी के लोग बेहद नाराज हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 2 सपूतों के नाम से जानी जाएंगी दिल्ली की 2 सड़कें, हो गया ऐलान
बता दें कि आम आदमी पार्टी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कई बड़ी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत सभी बड़े आप नेताओं का उत्तराखंड आना-जाना लगा हुआ है। केजरीवाल ने उत्तराखंड के पहले दौरे में हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। अब केजरीवाल ने लोगों को दूसरी गारंटी दी है। रविवार को हल्द्वानी दौरे के दौरान उन्होंने आप की सरकार बनने पर जनता को 6 गारंटी दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम हर घर रोजगार देंगे। जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक हर महीने 5 हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरी, प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के लिए जॉब पोर्टल, पलायन रोकने के लिए रोजगार एवं पलायन मंत्रालय का गठन किया जाएगा। आप नेता ने नौकरियों में उत्तराखंडियों को 80 फीसदी आरक्षण देने की भी घोषणा की।