Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रपुर: ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई। यहां एक महिला ने तकिये से मुंह दबाकर अपने 6 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी, बाद में खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई। महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मां-बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिल दहलाने वाली इस घटना से क्षेत्र के लोग भी सहमे हुए हैं। मामला रुद्रपुर के वार्ड नंबर 19 के खेडा क्षेत्र का है। जहां ट्रांजिट कैंप निवासी मेवा राम की 28 वर्षीय पत्नी काजल 3 दिन पहले अपने चचिया ससुर के घर आई थी। काजल के साथ उसका 6 साल का बेटा कुलदीप भी था। बुधवार की रात सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए।