Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुड़की: हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुड़की से फरार पाक नागरिक असद को 11 घंटे बाद एलआइयू ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पाक नागरिक असद पुलिस को चकमा देकर सुबह घर से फरार हो गया था। आरोपी सब इंस्पेक्टर और पांच पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। आश्चर्य की बात यह है कि आरोपी पुलिस की निगरानी में था मगर उसके बावजूद भी वह पुलिस को चकमा देने में सफल हुआ और अपने घर से भाग गया। वह तो सही समय पर आरोपी को धर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को पकड़ने के लिए जिले में चेकिंग अभियान भी चलाया गया था। इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। बता दें कि आरोपी असद अली 2010 में पासपोर्ट अधिनियम के मामले में पकड़ा गया था। असद अली लाहौर का निवासी था और उसको जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2010 में पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने असद अली निवासी लाहौर, पाकिस्तान को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था। उसके पास से कई जगहों के नक्शे और आपत्तिजनक सामान भी प्राप्त हुआ था। इस मामले में पुलिस ने असद पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। यह पूरा मामला हाईकोर्ट में चल रहा था। करीब तीन साल जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई थी। बुधवार को हाईकोर्ट में इस मामले का निर्णय आना था।