Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के होनहार लाल केंद्र में अहम पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्र ने पहाड़ के एक और काबिल आईएएस अफसर पर भरोसा जताते हुए, उन्हें केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उत्तराखंड मूल के आईएएस अधिकारी सुनील बड़थ्वाल को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बड़थ्वाल की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। आईएएस सुनील बड़थ्वाल बिहार कैडर के 1989 बैच के अधिकारी हैं। वो मूलरूप से पौड़ी जिले के गंग्वाड़स्यूं पट्टी के बलोडी गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त हैं। आईएएस सुनील बड़थ्वाल केंद्रीय मंत्रालयों समेत बिहार में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। पौड़ी के लाल को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तर पर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। कई मंत्रालयों में सचिवों की नियुक्ति की गई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इन बदलावों को मंजूरी दी है। सचिव अजय भल्ला की ओर से बुधवार को नियुक्ति आदेश जारी किए गए। सरकारी के आदेश के मुताबिक उत्तराखंड मूल के आईएएस अफसर सुनील बड़थ्वाल को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड कैडर के युवा आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल को भी केंद्रीय मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें - देहरादून: अचानक ISBT पहुंचे सीएम धामी, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश