Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल से एक दुखद खबर आ रही है। यहां बुजुर्ग भाई-बहन ने गंगा में जल समाधि ले ली। दोनों कानपुर के रहने वाले थे और बदरीनाथ यात्रा पर जाने की बात कहकर उत्तराखंड आए हुए थे। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ दोनों बुजुर्गों की तलाश कर रही है। घटना बुधवार शाम की है। बुजुर्ग भाई-बहन महिला घाट पर आए। यहां से दोनों गंगा में उतरे और फिर लौटकर नहीं आए। संगम घाट पर उनके जूते और कपड़ों का थैला मिला। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक कानपुर निवासी दोनों लोग बदरीनाथ यात्रा जाने की बात कहकर दो दिन पहले यहां एक होटल में ठहरे थे। तीन साल पहले ही ये लोग अपना लखनऊ का मकान बेचकर कानपुर में रह रहे थे। 20 सितम्बर की शाम दोनों लोग देवप्रयाग पहुंचे और बदरीनाथ यात्रा पर जाने की बात कहकर एक होटल में रुक गए। 21 सितम्बर को दोनों देवप्रयाग और आसपास घूमते रहे।