Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के देवप्रयाग में अभी अभी बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे मे उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट सहित 4 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा देवप्रयाग तहसील के पंतगांव के पास हुआ है। दिवाकर भट्ट अपने साथियों संग स्कार्पियो गाड़ी में सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार से कीर्तिनगर जा रहे थे। तभी पंतगांव के पास स्कार्पियो का टायर फट गया। तहसील देवप्रयाग के पंतगांव के समीप स्कार्पियो UK07DC7204 का अगला टायर फट गया। इससे पहले कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई की ओर जाती, ड्राइवर ने साहस न खोते हुए उसे पहाड़ की ओर मोड़ दिया। जिससे कार सड़क पर पलट गई। हादसे से जहां एक ओर चीख पुकार मच गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान दिवाकर भट्ट, मनोज भट्ट , कमल राणा , लक्ष्मण बागड़ी के रूप में हुई है। सभी को हल्की–फुल्की चोंटे आई हैं। घायलों को सीएचसी बागी लाया गया है।
यह भी पढ़ें - देहरादून IMA के पास बड़ी दुर्घटना, पेड़ से टकराया वाहन..1 की मौत, 1 जख्मी