Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रपुर: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा में उत्तराखंड के होनहार छाए रहे। ऊधमसिंहनगर की रहने वाली वरूणा अग्रवाल ने सिविल सेवा परीक्षा में 38वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में जश्न का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। वरुणा अग्रवाल का परिवार रुद्रपुर में रहता है। उनके पिता सुबोध अग्रवाल और भाई राहुल अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जबकि माता साधना अग्रवाल गृहणी हैं। पढ़ाई में बचपन से ही होनहार रहीं वरुणा हमेशा से सिविल सेवा में जाने का ख्वाब देखा करती थीं। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की और आखिरकार अपने सपने को सच करने में कामयाब रहीं। वरुणा बारह साल तक प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी पीडी अग्रवाल की भतीजी हैं।