Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के शहरों-कस्बों में गुलदार की बढ़ती धमक के बीच हल्द्वानी से एक खौफनाक वीडियो आया है। यहां लालकुआं के हल्दूचौड़ स्थित जग्गी ग्राम में गुलदार गांव में घुसकर एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। सुबह कुत्ता घर के पास नहीं दिखा तो मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखी। उसमें गुलदार कुत्ते को उठाकर ले जाता दिखाई दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में गुलदार की दहशत पसरी है। लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी कई बार गुलदार को देखा गया है। गुलदार के डर से लोग शाम होने से पहले ही घरों में कैद हो जाते हैं। वन विभाग को भी सूचना दी गई है, लेकिन गुलदार की धमक रोकने के लिए अब तक कारगर उपाय नहीं किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का मूवमेंट बढ़ रहा है। जो कि खतरे का संकेत है।