Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक अपने चरम पर है। एक भी दिन ऐसा नहीं बीतता जब उत्तराखंड से जंगली जानवरों के खौफ की खबरें न आती हों। ग्रामीणों के सिर पर जंगली जानवरों का खतरा मंडरा रहा है। रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो रहा है क्योंकि जंगली जानवर जंगलों से निकल कर गांव में प्रवेश कर रहे हैं जो कि चिंताजनक बात है। जंगली जानवर दिनदहाड़े लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर रहे हैं। घरों में घुस रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी प्रखंड के नटीन गांव समेत आस-पास के गांवों में भी भालू की दहशत से ग्रामीण परेशान हो रखे हैं। आपको बता दें कि भालू पिछले दो महीने में दो लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर उनको घायल कर चुका है। वन विभाग की नींद तब भी नहीं टूट रही है।