गढ़वाल में भीषण हादसा: खाई में गिरी कार..रिटायर्ड सूबेदार की मौत, 1 गंभीर

कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक युवक की हालत बेहद गंभीर है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Lansdowne car fallen: Car fallen in ditch in Lansdowne
Image: Car fallen in ditch in Lansdowne

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर से पौड़ी गढ़वाल से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां लैंसडाउन रोड पर एक कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक लैंसडाउन रोड पर ब्लू पाइन होटल के ऊपर कार संख्या UK 11 A8958 कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार प्रदीप बिष्ट और रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों व्यक्ति को रेस्क्यू कर एमएच लैंसडाउन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। घायल प्रदीप बिष्ट का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कमरे में मिली लाश