पौड़ी गढ़वाल: सोशल मीडिया के दौर में बेटियों की सुरक्षा दांव पर लगी है। शातिर जालसाज भोली-भाली लड़कियों को जाल में फंसाकर अपने नापाक मंसूबों को पूरा कर रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली एक युवती के साथ भी यही हुआ। फेसबुक पर मिले एक लड़के ने युवती को बातों में फंसाया। उसे मिलने के लिए बुलाया। युवती जब उससे मिलने पहुंची तो लड़का उसे एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला सतपुली थाना क्षेत्र का है। यहां दुधारखाल की रहने वाली एक युवती की मुलाकात फेसबुक पर एक लड़के से हुई। बातों का सिलसिला चल पड़ा। लड़के ने बताया कि वो फौज में है। सोमवार को युवक ने उसे मिलने के लिए सतपुली बुलाया। युवती उससे मिलने चली गई। वहां से युवक उसे बहला-फुसलाकर श्रीनगर ले गया।