पौड़ी गढ़वाल: घर घर के चक्कर लगा रहे हैं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत..जानिए क्यों

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Pauri garhwal dhan singh rawat: Dhan singh rawat in pauri garhwal
Image: Dhan singh rawat in pauri garhwal

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जनपद के दुरस्थ पीठसैण क्षेत्र में 1 अक्टूबर को पेशावर कांड के महानायक स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढवाली की मूर्ति का अनावरण करने के लिये देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंच रहे है। प्रदेश के उच्च शिक्षा व स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत जिले के दुरस्थ क्षेत्र पीठसैण और थैलीसैण के तमाम गांवों में पहुंचकर लोगों को इस कार्यक्रम के लिये आमंत्रित करने में जुट गये है दरअसल प्रस्तावित दौरे के तहत देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढवाली के गांव पहुंचकर 1 अक्टूबर को स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढवाली की पुण्य तिथि के मौके पर 3 करोड की लागत से बने स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढवाली स्मारक द्वार और उनकी मूर्ति का अनावरण करने पहुंचेंगे। जिसकी तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी जुट गये हैं। गांव गांव जाकर धन सिंह रावत लोगों को इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचने के लिये ग्रामीणों को आमंत्रित कर रहे हैं। वहीं इस दौरान धन सिंह रावत को गांव में जोरदार स्वागत भी इस दौरान हो रहा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में यूपी की तर्ज पर शुरू हो रहा है बड़ा काम, CM योगी के नक्शे कदम CM धामी!

  • Youtube सब्सक्राइब करें: