उत्तराखंड: पति को था पत्नी पर अवैध संबंधों का शक, पड़ोसी को गंडासे से काटा..गांव में दहशत

अवैध संबंधों के शक के चलते पति के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने पड़ोसी को गंडासे से काट डाला। बीच-बचाव करने आई महिलाओं पर भी उसने ताबड़तोड़ वार किए।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Someshwar laxman ram sallakhari: Laxmanram attacks on neighbors in someshwar sallakhari village
Image: Laxmanram attacks on neighbors in someshwar sallakhari village

अल्मोड़ा: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और भरोसे पर टिका होता है। इसमें शक पनपने लगे तो रिश्तों को बर्बाद होते देर नहीं लगती। अल्मोड़ा में भी यही हुआ। यहां अवैध संबंधों के शक के चलते पति के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने पड़ोसी को गंडासे से काट डाला। पड़ोसी की हालत गंभीर बनी हुई है। जानलेवा हमले के दौरान बीच बचाव करने आई दो महिलाओं पर भी सिरफिरे युवक ने ताबड़तोड़ वार किए। जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। घटना सोमेश्वर के ताकुला विकासखंड की है। आरोपी लक्ष्मण राम यहीं सल्लाखाड़ी गांव में रहता है। लक्ष्मण राम की पत्नी ग्राम प्रधान है। कुछ दिनों से लक्ष्मण राम को लग रहा था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी किशनराम के बेटे संग प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार को लक्ष्मणराम के सिर पर खून सवार हुआ और वो गंडासा लेकर किशनराम के घर पहुंच गया। उस वक्त किशनराम आंगन में बैठा था। लक्ष्मण राम ने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी।आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून: प्रवीण भंडारी की मौत का राज खुला, दोस्त ने ही जान से मार डाला
किशनराम ने विरोध किया तो लक्ष्मणराम ने उसके गले पर गंडासे से गहरा वार कर दिया। खून का फव्वारा छूट पड़ा। इस बीच किशनराम की मां पनुली देवी और पत्नी विमला देवी भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने आरोपी का विरोध किया तो लक्ष्मणराम ने उन पर भी गंडासे से वार किया। दोनों महिलाएं घायल होकर वहीं पर गिर पड़ीं। इस घटना में किशनराम गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। किशनराम की मां पनुली देवी की हालत भी गंभीर है। पीड़ित की पत्नी विमला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मणराम की पत्नी प्रधान है, उसे लगता था कि पत्नी का पड़ोसी के बेटे संग अवैध संबंध है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।