उत्तराखंड से बड़ी खबर, बर्फीले तूफान की चपेट में आई सेना की टीम..10 जवान लापता

ट्रैकिंग के दौरान रास्ते में जबर्दस्त हिमस्खलन हुआ है और इस वजह से 10 जवान लापता हो गए हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand trishool mountain: 10 jawan missing in trishool mountain uttarakhand
Image: 10 jawan missing in trishool mountain uttarakhand

चमोली: उत्तराखंड से इस वक्त की एक सबसे बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल का आरोहण करने गई नौसेना की टीम के 10 जवान लापता हो गए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैकिंग के दौरान रास्ते में जबर्दस्त हिमस्खलन हुआ है और इस वजह से 10 जवान लापता हो गए हैं। अब उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम वहां रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक नौसेना का दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ है। जिसकी चपेट में पर्वतारोही आए हैं। उत्तरकाशी से हेली के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। इस संबंध में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि, ये घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है। जिसमें करीब 10 नौ सेना के पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और मिसिंग चल रहे हैं। त्रिशूल चोटी की ऊंचाई 7,120 मीटर है। इस चोटी के आरोहण के लिए चमोली जनपद के जोशीमठ और घाट के लिए पर्वतारोही टीमें जाती हैं। वायु सेना के पर्वतारोहियों की टीम भी घाट होते हुए त्रिशूल के लिए गई थी। तीन चोटियों का समूह होने के कारण इसे त्रिशूल कहते हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पति को था पत्नी पर अवैध संबंधों का शक, पड़ोसी को गंडासे से काटा..गांव में दहशत