Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में हाल ही में सोलानीपुरम में स्थित चर्च में तब हंगामा मच गया जब कुछ लोगों को चर्च के अंदर धर्मांतरण की सूचना मिली। लोगों को कहीं से यह सूचना मिली कि चर्च के अंदर लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा है जिसके बाद लोगों ने चर्च के अंदर जाकर जमकर तोड़फोड़ की और खूब हंगामा मचाया। लोगों ने चर्च में प्रार्थना कर रहे लोगों के साथ जमकर मारपीट भी की और इस मारपीट में तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। चर्च प्रशासन द्वारा बताया गया कि भीड़ ने चर्च में प्रार्थना कर रहे लोगों के साथ जमकर मारपीट की जिसमें भारी संख्या में लोग घायल हो गए हैं और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चर्च प्रशासन के अनुसार यह हमला हिंदू संगठन द्वारा किया गया है। चर्च ने कहा कि भीड़ पर मारपीट करने के दौरान लोग जमकर हिंदूवाद के नारे लगा रहे थे। पुलिस ने 8 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं।