उत्तराखंड से दुखद खबर, छुट्टी पर घर आए जवान की करंट लगने से मौत

पीएसी जवान पुष्कर सिंह गांव में नया मकान बनवा रहे थे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नये घर में शिफ्ट होने की तैयारी थी, लेकिन एक हादसे ने सब खत्म कर दिया।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Almora pac jawan pushkar singh: Almora pac jawan pushkar singh died
Image: Almora pac jawan pushkar singh died

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पीएसी जवान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हादसा भैंसियाछाना ब्लॉक के दसों गांव में हुआ। यहां पीएसी जवान पुष्कर सिंह पुत्र मोहन सिंह इन दिनों छुट्टियों पर अपने घर आए हुए थे। पुष्कर सिंह गांव में नया मकान बनवा रहे थे। पूरा परिवार खुश था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नये घर में शिफ्ट होने की तैयारी थी, लेकिन एक हादसे ने सब खत्म कर दिया। रविवार को पुष्कर सिंह अपने नये मकान में तराई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान वो बिजली की खुली लाइन की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: शहर छोड़िए, अब पहाड़ भी चढ़ने लगा हाथी..वायरल हुआ वीडियो, देखिए
उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे वो बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में बेस हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन अफसोस कि पुष्कर सिंह बच नहीं सके। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर पीएसी जवान के निधन की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पुष्कर सिंह के परिजन भी गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि पुष्कर सिंह अपने नये मकान के निर्माण को लेकर बेहद उत्साहित थे। वो चाहते थे कि काम जल्द से जल्द खत्म हो जाए, ताकि परिवार नये घर में शिफ्ट हो सके। निर्माण कार्य की देखरेख करने के लिए वो छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। पुष्कर सिंह पीएसी रुद्रपुर में तैनात थे। बहरहाल पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।