Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पहाड़ में ‘लाल परी’ के शौकीनों को गला तर करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। शराब विक्रेताओं की मनमानी लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। दुकानों में ओवर रेटिंग कर शराब बेची जा रही है। पिथौरागढ़ में एक ऐसे ही मामले में बड़ी कार्रवाई हुई। यहां मामले की जांच करने के लिए एसडीएम सुंदर सिंह खुद ग्राहक बनकर शराब की दुकान पर पहुंचे थे। जब उन्होंने शराब की बोतल खरीदी तो उन्हें भी मूल्य से अधिक दामों पर शराब दी गई। बस फिर क्या था, शराब बेचने वाला धर लिया गया। एसडीएम ने उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही शराब विक्रेताओं को जमकर फटकार भी लगाई। मामला गंगोलीहाट का है। जहां शराब की दुकान में मूल्य से अधिक दामों पर शराब बेची जा रही थी। प्रशासन के पास इसे लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं।