Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल में पति से परेशान विवाहिता ने अपने मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि मरने वाली महिला की शादीशुदा जिंदगी में कुछ दिक्कतें थीं। पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। परेशानी बढ़ने लगी तो विवाहिता ने खौफनाक कदम उठा लिया। मरने वाली महिला का नाम काजल है, वो 28 साल की थी। काजल अपने पति मेवाराम और 6 साल के बेटे संग शिवनगर, ट्रांजिट कैंप में रहती थी। मेवाराम पेशे से टेलर है। मंगलवार को काजल अपने चचेरे ससुर के यहां रहने गई थी। बुधवार रात खाना खाने के बाद सब अपने कमरे में सोने चले गए। उस वक्त किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि अब वो काजल और उसके बेटे को कभी जिंदा नहीं देख पाएंगे। अगली सुबह काजल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जिस पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने कमरे में झांक कर देखा तो सब के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां काजल फंदे पर लटकी मिली। जबकि उसके बेटे का मुंह तकिए से दबा हुआ मिला। काजल ने पहले अपने बच्चे को दम घोंटकर मारा, फिर फांसी के फंदे पर झूल गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा लग रहा है। महिला अपने पति से परेशान चल रही थी। इसीलिए मंगलवार वो अपने पति का घर छोड़कर चचेरे ससुर के यहां रहने चली गई थी। जहां उसने मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। एक साथ दो लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बेटी पैदा होने पर हैवान बने ससुराल वाले, बहू को जानवरों की तरह पीटा