Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी खेलों की दुनिया में छाए हुए हैं। हॉकी से लेकर क्रिकेट तक ऐसा कोई खेल नहीं, जहां प्रदेश के होनहार अपना दम न दिखा रहे हों। सोमवार को उत्तराखंड की अंडर-19 पुरुष टीम ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने भी सौराष्ट्र पर धमाकेदार जीत दर्ज कर नॉकआउट में प्रवेश किया। अंडर-19 महिला टीम ने सौराष्ट्र को 9 विकेट से हराया। सौराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 39 रनों पर ऑल आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। सौराष्ट्र की तरफ से सिर्फ कोमल ने 11 रन बनाए। इसके बाद पूरी टीम 39 रनों पर सिमट गई। उत्तराखंड की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से सौराष्ट्र के खिलाड़ियों को खूब परेशान किया।