गढ़वाल: भौतिक विज्ञानी डॉ आलोक को बधाई, मिला अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक अवार्ड

उत्तराखंड के डॉ. आलोक गौतम को मिला अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्मान, आप भी बधाई दें. डॉ. आलोक गौतम को अंतरराष्ट्रीय प्रख्यात युवा वैज्ञानिक सम्मान 2021 से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए दिया गया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Dr alik gautam: Dr alok gautam of pauri garhwal got international youth scientists award
Image: Dr alok gautam of pauri garhwal got international youth scientists award

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के होनहार युवा रक्षा से लेकर विज्ञान तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर पहाड़ को गौरवान्वित कर रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल के भौतिक विज्ञानी डॉ. आलोक गौतम ऐसी ही शख्सियत हैं। डॉ. आलोक गौतम को अंतरराष्ट्रीय प्रख्यात युवा वैज्ञानिक सम्मान 2021 से नवाजा गया है। डॉ. आलोक गौतम को यह सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए दिया गया है। डॉ. आलोक गौतम गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। भारत सरकार के सूक्ष्म लघु और मध्यम मंत्रालय के अधीन संचालित इंटर नेशनल एटीट्यूड ऑफ ऑर्गेनाइज्ड रिसर्च द्वारा उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रख्यात युवा वैज्ञानिक सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल एटीट्यूड ऑफ ऑर्गेनाइज्ड रिसर्च के निदेशक डॉ. एसएम मेहता और प्रख्यात अभियन्ता टी सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से ये सम्मान डॉ. आलोक गौतम को दिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए अनिल बलूनी का बड़ा काम, गढ़वाल कुमाऊं को हाई स्पीड इंटरनेट की सौगात
डॉ. आलोक गौतम की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। खासकर गढ़वाल विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्रों ने डॉ. आलोक की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्हें शुभकामनाएं दीं। गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने डॉ. गौतम को बधाई देते हुए कहा कि शोध और शिक्षण के क्षेत्र में गढ़वाल विवि. नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। डॉ. आलोक गौतम ने अपनी उपलब्धि से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस मौके पर डॉ. आलोक गौतम ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य के वैश्विक लक्ष्यों में पर्यावरण की रक्षा, गरीबी समाप्त कर आर्थिक असमानता को दूर करना भी शामिल है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उनकी कोशिशें आगे भी जारी रहेंगी। राज्य समीक्षा टीम की तरफ भी डॉ. आलोक गौतम को ढेरों बधाई। आप भी शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ाएं।