उत्तराखंड: अल्मोड़ा के लोग सावधान, सड़क पर बेखौफ घूम रहा गुलदार..देखिए वीडियो

अजब है उत्तराखंड, यहां की सड़कों पर रात को अक्सर तेंदुए दिख ही जाते हैं, देखिए अल्मोड़ा से आई वीडियो-
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Almora leopard video: Leopard walking in road in almora
Image: Leopard walking in road in almora

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में गुलदारों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। अब केवल जंगलों तक ही उनकी सक्रियता सीमित नहीं है। सड़कों पर चलते-फिरते भी उनके दर्शन हो जाते हैं। उत्तराखंड भी अजब है, रात को यहां सड़कों पर कुत्ते दिखाई दें या न दें मगर गुलदार अक्सर देखने को मिल जाते हैं। जी हां, ताजी वीडियो अल्मोड़ा के कसार देवी से सामने आई है। यहां गुलदार खुलेआम रात को सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वहां से गुजर रहे किसी राहगीर की निगाहों में गुलदार आ गया जिसके बाद उसने गुलदार की वीडियो बना डाली। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गुलदार खुलेआम रात को सड़क पर घूमता नजर आ रहा है। ऐसा उत्तराखंड में बेहद आम है। रात के अंधेरे में अक्सर गुलदार जंगलों से निकल कर मानवीय बस्तियों और सड़कों की ओर शिकार की तलाश में चले आते हैं। अक्सर यह भी देखा जाता है कि शिकार की तलाश में गुलदार गांवों की तरफ बढ़ जाते हैं और ग्रामीणों को अपना निवाला बना रहे हैं। उत्तराखंड में आदमखोर गुलदार सैकड़ों लोगों को अपना निवाला बना चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अबतक वन विभाग ने 7 आदमखोर गुलदारों को मार गिराया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जानकी को सलाम, पति का सहारा बनी..पेट्रोल पंप पर करती हैं काम

  • Youtube सब्सक्राइब करें: