ऋषिकेश से अब देश को मिलेगी प्राणवायु, 1000 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ऋषिकेश के एम्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने 35 ऑक्सीजन प्लांट को देश को समर्पित किया।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Rishikesh aiims pm modi: PM modi inaugurat oxygen plant in rishikesh
Image: PM modi inaugurat oxygen plant in rishikesh

ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को उत्तराखंड में हैं। पीएम मोदी ने ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने एम्स से वर्चुअल माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 1000 लीटर है। कुल मिलाकर अब जरूरत पड़ने पर ऋषिकेश से देश के लिए प्राण वायु की सप्लाई होगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की देवधरा ने मेरे जैसे अनेकों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। उत्तराखंड की भूमि मेरे कर्म और मर्म की भूमि है। यहां से मेरा नाता सत्व का भी है और तत्व का भी है। उन्होने कहा कि बीस साल पहले मुझे आज के ही दिन गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिली थी। जिस धरती ने मुझे स्नेह दिया है यहां आना मेरा सौभाग्य है। यहां आकर एक नई ऊर्जा मिलती है। कहा कि जहां योग और आयुर्वेद की शक्ति से जीवन को आरोग्य बनाने का समाधान हुआ है, आज वहीं से देश भर के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जल्द ही शत-प्रतिशत पहली कोरोना डोज का पड़ाव पूरा करने वाला है।  कहा कि ऑक्सीजन के निर्माण के साथ उसका ट्रांसपोर्टेशन भी मुश्किल होता है। पूर्वी भारत में सबसे अधिक ऑक्सीजन निर्माण होता है। लेकिन दूसरी लहर के दौरान उत्तर और पश्चिम भारत में ऑक्सीजन की सबसे अधिक जरूरत थी। आज देश के हर जिले के पास अपना पीएसए ऑक्सीजन प्लांट है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड मेरे कर्म और मर्म की भूमि, यहां से मेरा नाता सत्व का भी और तत्व का भी- PM मोदी