Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के होनहार छाए रहे। इनमें उत्तरकाशी के रहने वाले आदित्य सिंह चौहान भी शामिल हैं। आदित्य ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर रवांई घाटी का नाम रोशन किया है। वो मूल रूप से मोरी ब्लॉक के बंगाण क्षेत्र में स्थित किरोली गांव के रहने वाले हैं। आदित्य ने यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 315वीं रैंक हासिल की। बेटे की इस सफलता से पिता गब्बर सिंह चौहान बेहद उत्साहित हैं। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। चलिए आपको आदित्य के सफर के बारे में बताते हैं। आदित्य ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली से की है। 2016 में उन्होंने गोविन्द बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर से कम्प्यूटर सांइस में बीटेक किया। इस बीच सिविल सेवा की तैयारी भी करते रहे और आखिरकार अपने सपने को सच करने में कामयाब रहे।