दोस्तों के साथ पूर्णागिरि दर्शन करने आया बरेली का 23 वर्षीय युवक की नहाते वक्त शारदा में डूबकर दर्दनाक मृत्यु-
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Bareli youth died in poornagiri sharda river
चम्पावत: टनकपुर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। पूर्णागिरी में दर्शन करने आए बरेली के एक निवासी की शारदा घाट में नहाते समय डूबकर मृत्यु हो गई है। हादसे के समय श्रद्धालु युवक अपने साथियों के साथ शारदा घाट में नहा रहा था जिस दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और घाट में डूबकर उसकी मृत्यु हो गई। बता दें कि मृतक अपने साथियों के साथ मां पूर्णागिरी के दर्शन करने आया हुआ था, जिस दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। बता दें कि युवक के साथ में उसके दो अन्य साथी भी डूबे थे जिनको जल पुलिस ने डूबने से बचा लिया था मगर युवक को पुलिस नहीं बचा पाई और उसकी मृत्यु हो गई। युवक के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद से ही युवक के परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चलिए आपको पूरी घटना की संक्षिप्त जानकारी देते हैं।
यह भी पढ़ें - देहरादून: पति पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, गरीब लड़कियों से जबरन कराते थे जिस्म का धंधा
शिव मंदिर बरेली निवासी 23 वर्षीय अभिषेक गुप्ता पुत्र स्व. राजीव गुप्ता, बदायूं, अपने दो दोस्तों सार्थक सक्सेना एवं पुपेंद्र मौर्य के साथ मां पूर्णागिरी के दर्शन करने आया हुआ था। वह अपने दोनों साथियों के साथ शारदा घाट में नहा रहा था। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट में तैनात जल पुलिस के तैराक जवान नदी के कूदे। जल पुलिस के जवानों ने अभिषेक के दोनों साथियों को तो बचा लिया मगर अभिषेक को बचा न सके। जब तक वे अभिषेक को बचाने गए तब तक वह डूब चुका था। तकरीबन आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अभिषेक को निकाला गया और उसका आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उस को मृत घोषित कर दिया है।