Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के जांबा जाने हर बार देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। देश की अलग-अलग अग्रिम पोस्टों पर तैनात निजामाबाद किसी भी मौसम की फिक्र किए बिना देश की रक्षा में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे वीर जवानों को हम शत शत नमन करते हैं। इस बीच एक बहुत ही दुःखद खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल का एक और लाल सीमा पर शहीद हो गया है। पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न 57 बंगाल इंजीनियर के जवान थे। वह सियाचिन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे थे। विपिन मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धारकोट के रहने वाले थे। 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह जी के शहीद होने का दुःखद समाचार मिल रहा है। उत्तराखण्ड के वीर जवान देश के लिए अपनी शहादत देते रहे हैं। विपिन की शहादत की खबर सुनकर उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शहीद के परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जय हिंद
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड शहीद हिम्मत नेगी की कहानी, ऑपरेशन विजय में अदम्य शौर्य के लिए मिला था सेना मेडल