Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड में जगह-जगह खूंखार गुलदारों ने अपना कहर बरपाया हुआ है. पहाड़ से लेकर शहर में खूंखार गुलदार अब इंसानी बस्ती में आ रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं. सच कहें तो जब से इंसान ने जंगल में धमक बढ़ाई तो जंगली जानवरों ने इंसानी बस्तियों में कोहराम मचाना शुरू कर दिया. क्या शहर, क्या गांव...हर जगह जंगली जानवरों का खौफ बढ़ रहा है. अब ताज़ा मामला बागेश्वर में ही देख लीजिए, जहाँ रिहायशी इलाके में गुलदार आ धमका और सैंज अग्निकुंड के पास देर रात तक टहलता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. आपको बता दें की बागेश्वर के अलग-अलग क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी बढ़ने से लोग डरे हुए हैं. जिसके चलते लोग अब घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं, वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है, लेकिन गुलदार की धमक रोकने के लिए अब तक कारगर उपाय नहीं किए गए.