Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के रहने वाले जवान के निधन की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि रुड़की के रहने वाले 38 साल के सुनीत कुमार गुवाहाटी में शहीद हो गए। 20 दिन पहले ही सुनीत कुमार छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर वापस लौटे थे। उनके एक शहीद हो जाने की खबर के बाद उनके घर में मातम पसरा हुआ है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 20 दिन पहले ही सुनीत छुट्टियां मना कर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। 22 सितंबर को आर्मी के जवानों के साथ गाड़ी में गुवाहाटी से एक दूसरे स्थान पर जा रहे थे इस बीच हादसा हो गया। अचानक गाड़ी पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां 11 अक्टूबर की शाम को उनका निधन हो गया सुनीत कुमार की शादी हो चुकी है और उनके दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा 12 साल का है और छोटा बेटा 8 साल का है। उनके निधन के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बीच सड़क पर दो गुलदारों में वर्चस्व की लड़ाई, कैमरे में कैद हुआ वीडियो..देखिए