Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। जगह-जगह रामलीला का मंचन हो रहा है। बदलते वक्त के साथ मंचन के तौर-तरीके जरूर बदले हैं, लेकिन कलाकारों में आज भी अभिनय को लेकर पहले जैसा जुनून नजर आता है। अभिनय को लेकर यही जुनून कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत में भी दिखा, जो हल्द्वानी में ऊंचापुल की रामलीला में दशरथ की भूमिका निभाते नजर आए। बंशीधर भगत के साथ-साथ ये मौका हल्द्वानीवासियों के लिए भी खास था। रामलीला के मंचन के माध्यम से बंशीधर भगत को क्षेत्र की जनता से संवाद करने का मौका मिला, तो वहीं लोग भी उन्हें अपने बीच पाकर खुश थे। कैबिनेट मंत्री और कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत राजनीति के माहिर खिलाड़ी होने के साथ प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं। राजनीति की ही तरह रामलीला का मंच भी उनके लिए नया नहीं है। वो पिछले 5 दशक से रामलीलाओं में अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं।