गढ़वाल के कोट गांव की राजनंदनी को बधाई, JEE में पाई ऑल इंडिया 915 वीं रैंक

पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली राजनंदिनी ने जेईई एडवांस्ड में 915वी रैंक हासिल की। राजनंदिनी ने साल 2020 में इंटर की परीक्षा 98 फीसदी अंक के साथ पास की थी।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
rajnandini clears jee advance: tehri garhwal kot village rajnandini clears jee advance
Image: tehri garhwal kot village rajnandini clears jee advance

टिहरी गढ़वाल: मेहनत, लगन और हौसले के बूते हर मुश्किल के बीच से राह बनाई जा सकती है। जेईई एडवांस्ड में सफल होने वाले अभ्यर्थियों ने इस बात को सच साबित कर दिया। उत्तराखंड के कई अभ्यर्थियों ने कड़े परिश्रम और मेहनत के बल पर टॉपर लिस्ट में अपना स्थान बनाया है। इनमें टिहरी गढ़वाल के कोट गांव की रहने वाली राजनंदिनी भी शामिल हैं। पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली राजनंदिनी ने जेईई एडवांस्ड में 915वीं रैंक हासिल की है। राजनंदिनी ने जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल से साल 2020 में इंटर की परीक्षा 98 फीसदी अंक के साथ पास की थी। वो जिले में दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही थीं। होनहार राजनंदिनी हमेशा से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने इंटर के बाद देहरादून स्थित एक संस्थान से एक साल की कोचिंग ली और आखिरकार अपने सपने को सच करने में कामयाब रहीं। उनके पिता रविंद्र सिंह शिक्षक और मां रश्मि गृहणी हैं। बेटी की सफलता से दोनों बेहद खुश हैं। राजनंदिनी कहती हैं कि अगर लक्ष्य बनाकर तैयारी की जाए, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। होनहार राजनंदिनी अब कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। राजनंदिनी की तरह देहरादून के अध्यांस ककरन भी जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 2089वीं रैंक हासिल करने में सफल रहे हैं। प्रोग्रामिंग का शौक रखने वाले अध्यांश दून के कालीदास रोड क्षेत्र में रहते हैं। अध्यांश ने इसी साल सेंट जोजफ्स एकेडमी से 98.75 फीसदी अंक के साथ बारहवीं की है। अध्यांश अपने प्रोग्रामिंग के शौक को ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। वो कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल के सपूत ने देश के लिए दिया बलिदान, पत्नी और बच्चों को बिलखता छोड़ गए योगंबर सिंह