गढ़वाल में दुखद हादसा, खाई में गिरी कार...दो लोगों की दर्दनाक मौत

गाड़ी में 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं जिनमे से 2 लोगो की मौत की भी सूचना आ रही है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Chamoli Fortuner accident: Fortuner fallen in ditch in chamoli
Image: Fortuner fallen in ditch in chamoli

चमोली: उत्तराखंड में हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खास तौर पर इस मौसम में पहाड़ों पर सफर करना ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। आए दिन किसी न किसी हादसे की खबर सामने आ रही है। इस बीच एक दुखद खबर चमोली जिले से आ रही है। बदरीनाथ मार्ग पर चमोली के समीप एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ये यात्रियों की गाड़ी बताई जा रही है जिसमे 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं जिनमे से 2 लोगो की मौत की भी सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि ये फॉर्च्यूनर गाड़ी यात्रियों की थी जो दुर्घटना का शिकार हो गयी। प्रभारी तहसीलदार धीरज राणा के अनुसार गाडी मे 6 लोग सवार बताए जा रहे है जिसमे 2 की मौत हो गई बाकी को नजदीकी जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: किन्नर बनकर उगाही कर रहा था लड़का, असली किन्नरों ने बीच सड़क पर पीटा