उत्तराखंड: मुक्तेश्वर के पास डिग्री कॉलेज की दीवार गिरी, 5 लोगों की मौत

पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया इस दुखद घटना में 5 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Mukteshwar college wall fallen: Degree college wall fallen in mukteshwar
Image: Degree college wall fallen in mukteshwar

नैनीताल: नैनीताल जिले के डिग्री कॉलेज मुक्तेश्वर के पास दीवार गिरने और मलबा आने से 6 मजदूर के दब जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया इस दुखद घटना में 5 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 1 घायल को सकुशल बरामद कर लिया गया है पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।ग्राम चौखुटा तोक दोसापानी डिग्री कॉलेज मुक्तेश्वर के पास दीवार व मलवा आने से 06 मजदूर दब जाने की सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना पर तत्काल थाना मुक्तेश्वर से थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर मय पुलिस बल, मय सरकारी वाहन, मय आपदा उपकरण बचाव एवं राहत रेस्क्यू हेतु मौके पर पहुचे.. कड़ी मेहनत करते हुए रेस्क्यू लगभग 04 घंटे चलने के बाद 01 व्यक्ति को सकुशल जिन्दा निकाला गया तथा 05 व्यक्तियों के शव को मलवे से निकाला गया.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से अब तक 20 लोगों की मौत, कई लोग लापता