Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिनों हुई मूसलाधार बरसात ने जमकर त्रासदी मचाई।पहाड़ से लेकर मैदानों तक लोगों को बरसात ने खूब परेशान किया। सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं थीं। लाशों का अंबार लगा हुआ था। कितने लोगों की मौत हुई इसकी कोई गिनती नहीं है। लगातार हुई बारिश ने राज्य में भारी तबाही मचाई। मगर अब मौसम खुल गया है। लेकिन इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने एक बार फिर मौसम को लेकर पुर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड राज्य के पांच जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।