Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे की पानी भरे गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रुद्रपुर के रेशमवाड़ी की बताई जा रही है। बता दें कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था कि वह अचानक ही पानी भरे गड्ढे में गिर गया और बच्चे की गड्ढे में ही घुट-घुट कर दर्दनाक मृत्यु हो गई। जब बच्चा बहुत देर तक नहीं दिखाई दिया तो उसकी खोजबीन की गई। इसके बाद गड्ढे में उसकी लाश दिखाई दी। हादसे के बाद से ही मासूम के घर में कोहराम मचा हुआ है और उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक परिजनों ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।