Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: खेलकूद में उत्तराखंड के बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और राज्य का नाम ऊंचा कर रहे हैं। केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी खेलकूद के क्षेत्र में बराबर टक्कर देते हुए राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। उत्तराखंड की बेटियां आए दिन राज्य का परचम ऊंचा करने के साथ ही देवभूमि का नाम गौरवान्वित कर रही हैं। आज हम आपका परिचय उत्तराखंड की 3 होनहार और काबिल बेटियों से करवाने जा रहे हैं जिन्होंने देवभूमि का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उत्तराखंड की 3 हॉकी प्लेयर्स का सिलेक्शन सीनियर नेशनल महिला हॉकी टीम के लिए हुआ है और यह तीनों अब उत्तराखंड राज्य की तरफ से खेलेंगी। उत्तराखंड की अंकिता नौटियाल, आरती और मेघा अल्मिया का सिलेक्शन सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए हुआ है।