Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवा अभिनय और फिल्मों की दुनिया में छाए हुए हैं। ऋषिकेश के रहने वाले अंकुर गुसांई ऐसे ही होनहार युवाओं में से एक हैं। अंकुर बॉलीवुड में कास्टिंग डायरेक्टर हैं। हाल में उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। दरअसल शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ ऑस्कर-2023 के लिए नामित हुई है। यह फिल्म मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा द्वारा तैयार की गई है और अंकुर गोसाई ने भी इसमें एक काम किया है। इस तरह विश्व प्रसिद्ध ऑस्कर अवॉर्ड में अब उत्तराखंड का भी प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। चलिए आपको शॉर्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ के बारे में बताते हैं। दरअसल इस फिल्म की कहानी सेक्स वर्कर के तौर पर काम करने वाली किशोरी के जीवन में आए बदलाव को बयां करती है। इस फिल्म की पूरी कास्टिंग अंकुर गुसांई ने की है। ‘गंगाजल टू’ और ‘सांड की आंख’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर विश्वख्याति प्राप्त फिल्मकार प्रकाश झा ने इस फिल्म में ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभाई है।‘हाईवे नाइट्स’ को बेस्ट इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल-21 में ‘द ग्रैंड जूरी प्राइज’ से नवाजा गया। जिसके बाद नियम अनुसार ये फिल्म ऑस्कर-2023 के लिए नामित हो गई है। आगे पढ़िए