Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रपुर: रुद्रपुर। उत्तराखंड की औद्योगिक नगरी। दिवाली से ठीक पहले यहां तीन घरों में अंधेरा छा गया। इन तीन घरों के कमाऊ सदस्य सीईपीटी प्लांट के टैंक की खतरनाक गैस के प्रभाव में आकर अपनी जान गंवा बैठे। हादसा सोमवार शाम हुआ। सिडकुल के सीईपीटी प्लांट में मोटर खराब हो गई थी। तीन लोग मोटर ठीक करने गए थे, लेकिन वो सीईपीटी प्लांट के टैंक की खतरनाक गैस के असर के चलते मौत के मुंह में समा गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और दमकल कर्मियों की टीम ने किसी तरह शवों को बाहर निकाला। घटना सिडकुल के सेक्टर सात की है, जहां सीईपीटी प्लांट है। इसमें उद्योगों के गंदे पानी का ट्रीटमेंट किया जाता है। इसका संचालन रेमकी कंपनी करती है। क्षेत्र में जलभराव होने की वजह से प्लांट की मोटर फुंक गई थी। कंपनी के कर्मचारी मोटर ठीक करने की कोशिश कर रहे थे.