Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए हुए हैं। देश और प्रदेश के लिए मेडल जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे हैं। अब राज्य सरकार ने भी खेल प्रतिभाओं के हक में एक शानदार काम किया है। यहां राजधानी देहरादून की डोईवाला विधानसभा के लालतप्पड़ क्षेत्र में 27 बीघा जमीन पर एक करोड़ की लागत से खेल मैदान बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा खेल मैदान को समतल किया जा रहा है। प्रोजेक्ट की खास बात ये है कि इस में हर तरह के खेलों के लिए अलग-अलग ग्राउंड बनाए जाएंगे। हर तरह के खेल को मैदान में जगह मिलेगी। क्षेत्र के पूर्व प्रधान राजकुमार ने बताया कि ये प्रोजेक्ट पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का है। सीएम पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के लिए शानदार खेल मैदान बनाने का वादा किया था।