Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में स्थित गुंजी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार है। चीन और नेपाल बॉर्डर पर स्थित इस क्षेत्र को भगवान शिव की धरती कहा जाता है। जल्द ही यहां भव्य शिव महोत्सव का आयोजन होने वाला है। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में 29 से 31 अक्टूबर तक शिव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पहले इस महोत्सव का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर तक होना था, लेकिन बारिश और बर्फबारी की वजह से आयोजन की डेट आगे खिसकानी पड़ी। अब यह आयोजन 29 से 31 अक्टूबर के बीच होगा। गुंजी में यह अपनी तरह का पहला भव्य आयोजन होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही एडवेंचर से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। प्रशासन ने महोत्सव संबंधी सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव के उद्घाटन में 5,100 बच्चों द्वारा शंखनाद किया जाएगा।