Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: युवाओं में खुदकुशी के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। कभी रिश्तों की खींचतान तो कभी करियर की चिंता उन्हें आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर रही है। नैनीताल में भी यही हुआ। यहां बीटेक के होनहार छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें छात्र ने जिंदगी जीने में दिलचस्पी न होने की बात लिखी है। उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराने का जिक्र भी किया है। घटना वसुंधरा कॉलोनी की है। जहां नरेश कुमार सागर अपने परिवार के साथ रहते हैं। नरेश कुमार की खेड़ा में सस्ता गल्ला की दुकान है, जबकि पत्नी ज्ञानप्रभा एएनएम हैं। मंगलवार को नरेश के बेटे अंकित कुमार ने खुदकुशी कर ली। अंकित 20 साल का था। वो आंध्र प्रदेश के वेल्लूर स्थित एक संस्थान में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था।