Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा ने समस्त प्रदेश में भारी नुकसान पहुंचाया। मूसलाधार बरसात के कारण उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मची और आपदा के बाद से कई सड़कों की परिस्थितियां बेहद खराब हो रखी हैं। खासकर कि बरसात ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भारी तबाही मचाई और कुमाऊं के तकरीबन सभी पहाड़ी जिलों में आपदा के बाद से ही सड़कों की हालत बेहद खराब हो रखी है और वहां पर वाहनों की आवाजाही करना मुश्किल हो रखा है। इसका बुरा प्रभाव बसों के संचालन पर भी पड़ा है। बात करें अल्मोड़ा रोडवेज की तो अल्मोड़ा रोडवेज से बसों का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। आपदा के बाद परिस्थितियों और खराब हो गई हैं।