Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हल्द्वानी: शादी का मौका हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ज्यादातर लोग इस मौके को यादगार बनाना चाहते हैं, इसके लिए हर जतन भी करते हैं, लेकिन नैनीताल के हल्द्वानी में कुछ अलग हुआ। यहां शादी से एक महीने पहले दो लड़कियों ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। बेटियों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पहली घटना नवाबी रोड, कुल्यालपुरा की है। जहां 19 साल की हर्षिता ने खुदकुशी कर ली। हर्षिता का परिवार मूलरूप से बरेली का रहने वाला है। पिता की मौत के बाद हर्षिता मां के साथ हाथ बटा रही थी। नौवीं तक पढ़ी हर्षिता ने एक न्यूज पोर्टल के अलावा सिडकुल में भी जॉब की। बताया जा रहा है कि 28 नवंबर को हर्षिता की शादी तय थी, घर पर तैयारी चल रही थी, लेकिन 22 अक्टूबर को वो घर से गायब हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।