Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: जो कोई भी काठगोदाम स्टेशन पर जाता है वह यात्री स्टेशन की तारीफ किए बिना नहीं रहता। काठगोदाम स्टेशन अपनी मेंटेनेंस, साफ सफाई और सुविधाओं को लेकर जनता की पहली पसंद है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन की स्वच्छता देख कर हर कोई मंत्र मुग्ध रह जाता है। और यही वजह है कि इसकी स्वच्छता के लिए स्टेशन की हमेशा से ही प्रशंसा होती रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी का काठगोदाम रेलवे स्टेशन एक बार फिर अपनी सुंदरता एवं सुविधाओं की बदौलत सैकड़ों रेलवे स्टेशनों को पछाड़ते हुए नंबर वन बन गया है और काठगोदाम रेलवे स्टेशन को साफ सफाई समेत मेंटेनेंस को देखते हुए अवार्ड मिला है। हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे के सबसे स्वच्छ और सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन के लिए अवार्ड दिया गया है। दरअसल पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से हर साल सर्वोत्तम रेलवे स्टेशन के लिए रेलवे स्टेशन का चयन किया जाता है और यह चयन काठगोदाम से लेकर बिहार के सिवान तक पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों के बीच में होता है।