Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के जिला प्रभारी नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा के पौड़ी आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला पंचायत के पुराने सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इसी दौरान बैठक में कुछ बातों को लेकर कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में आपस में जमकर खींचतान भी होती हुई नजर आई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का गुस्सा इतना ज्यादा था की बैठक के दौरान हाथापाई से लेकर जूते चलने तक की घटना होती हुई दिखाई दी। इस पूरे मामले मैं पौड़ी पहुंचे नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा द्वारा बताया गया कि सारे ब्लॉकों से कांग्रेस के सभी लोग यहां पहुंचे थे, जिसके बाद उनके द्वारा अपनी अपनी बातें रखी गई। उन्होंने यह भी बताया कि विवाद की कहीं पर भी कोई स्थिति नहीं आई। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की अंदरूनी समीक्षा बैठक थी, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी बात को दमदार तरीके से रखा। उन्होंने कहा कि बैठक में कोई झगड़ा हुआ है यह निराधार बात है। फिलहाल जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। आप भी देखिए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: हरीश रावत के बयान ने बढ़ाई BJP की टेंशन, अब कौन हैं वो दो 'बल्द'?