Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है और दीपों का त्योहार नजदीक आ रहा है। लोगों के घरों में दिवाली की तैयारी, रंग रोगन, साफ-सफाई शुरु हो चुकी है। हर जगह उत्साह का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। वहीं दिवाली को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। फेस्टिवल सीजन में खासकर कि दिवाली के दिनों में सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती हैं जिस वजह से यातायात को संभालना बेहद चुनौती पूर्ण जिम्मेदारी है..नैनीताल जिले में फेस्टिवल सीजन को देखते हुए पुलिस चौकन्नी हो गई है। हल्द्वानी पुलिस ने दीपावली तक के लिए पूरा ट्रैफिक डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान बना लिया है। एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि दिवाली तक बड़े वाहनों को शहर में एंट्री नहीं मिलेगी। उन्हें पीछे के रास्ते से अपने गंतव्य को जाना होगा। इसी के साथ भीड़ को देखते हुए हल्द्वानी के बाजार में छोटे वाहन भी नहीं आ सकेंगे। फेस्टिवल सीजन में सबसे बड़ी दिक्कत पार्किंग की होती है। पार्किंग की परेशानी को देखते हुए कुछ जगहों पर अस्थायी पार्किंग भी बनाई गई है। मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम को भी पार्किंग स्थल बनाया है।