उत्तराखंड: शराब तस्कर के घर में घुसी महिलाएं, जमकर हुई चप्पलों से धुनाई

बीडीसी सदस्य मोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में गांव की दर्जनों महिलाएं एक शराब तस्कर के घर धमक गई।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Haldwani jeetpur negi news: Sharaab taskar beaten by women in haldwani jeetpur negi
Image: Sharaab taskar beaten by women in haldwani jeetpur negi

हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक बड़ी खबर है। गांव में तस्कर के शराब बेचने से तंग आई जीतपुर नेगी की महिलाओं का सब्र रविवार देर शाम जवाब दे गया। दर्जनों महिलाओं ने एकजुट होकर तस्कर के घर धावा बोल दिया और चप्पलों से पिटाई कर दी। पिटने के बाद तस्कर फरार हो गया। तस्कर के घर से दो पेटी से अधिक देसी शराब भी बरामद की गई। आरोपित के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।जीतपुर नेगी में पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य मोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में गांव की दर्जनों महिलाएं एक शराब तस्कर के घर धमक गई। इस दौरान महिलाओं ने शराब बेचने का विरोध किया। महिलाओं का आरोप था कि तस्कर लंबे समय से गांव में शराब का धंधा कर रहा है। जिससे आए दिन लोगों के घरो में झगड़े हो रहे है। वहीं राह चलते महिलाओं का गंदे कमेंट करते है। शराब पीकर उनके पति भी मारपीट करते हैं। महिलाओं ने शराब के साथ तस्कर को रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर गई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जब खेत में जाकर DM खुद काटने लगे धान, गांव वालों ने की तारीफ