Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के धारानौला निवासी आदित्य सिंह बिष्ट ने समस्त देवभूमि का नाम रौशन कर दिया है। आदित्य सिंह बिष्ट का चयन प्रतिष्ठित विज्ञान शोध संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ऐजुकेशन एंड रिसर्च के पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड बी.एस एम. एस प्रोग्राम में हुआ है। आइसर इंस्टीट्यूट विश्व के टॉप रिसर्च संस्थानों में आता है। आईसर की स्थापना भारत सरकार द्वारा 2006 में की गई थी। आईसर में कुल सात विषयों में ड्युअल डिग्री प्रोग्राम प्रदान किए गये हैं। और इसमें जेईई एडवांस, केवीपीवाई अथवा आईसर ऐप्टिट्यूड टेस्ट, इन तीन चैनलों के माध्यम से एडमिशन किया जाता है। अल्मोड़ा के आदित्य बिष्ट की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि उनको विश्व के टॉप रिसर्च इंस्टिट्यूट में पढ़ने का मौका मिला है। उन्होंने अल्मोड़ा के कुर्मांचल अकादमी से हाई स्कूल तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद बोनी फॉई स्कूल भोपाल से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की। इंटरमीडिएट के दौरान ही उन्होंने फ़िटजी भोपाल से जेईई की कोचिंग ली। आदित्य ने बताया कि स्कूल के दौरान ही विज्ञान में उनकी रुचि जागी और तब से ही वे तकनीकी एवं विज्ञान क्षेत्र में कार्य करने में रुचि रखते हैं। उनके इस इंटरेस्ट ने उनको यह बड़ा मुकाम हासिल करने में मदद की है। इससे पूर्व उन्हें इंडियन असोसिएशन आफ फिज़िक्स टीचर्स के ओलंपियाड में पुरस्कृत किया जा चुका है। आदित्य बताते हैं कि वह प्रतिदिन गंभीरता से पढ़ाई करते थे। आदित्य के पिता कमल किशोर बिष्ट व्यवसाई हैं एवं माता श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट गृहणी हैं। हमारी पूरी टीम की तरफ से आदित्य बिष्ट को इस उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: युवाओं के लिए गुड न्यूज, डाक विभाग में निकली भर्तियां..जानिए डिटेल