Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश घूमने आए गुजरात के पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। गंगा (rishikesh ganga river) में आचमन के दौरान परिवार के तीन सदस्य गंगा में डूब गए। तीनों को गंगा में डूबता देख परिवार के अन्य लोगों में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एडीआरएफ, लक्ष्मण झूला पुलिस और जल पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन दुर्भाग्य से पर्यटकों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना सोमवार की है। यहां गुजरात से एक परिवार आया हुआ था। पूरा परिवार लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गंगा और हेंवल नदी के संगम स्थल फूलचट्टी में आचमन कर रहा था। तभी परिवार के तीन सदस्य (पिता, बेटी और नानी) गंगा में डूब गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। सोमवार को नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी लोग फूलचट्टी की ओर घूमने चले गए।